सरकारी भर्ती परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ होगा: शुभेंदु अधिकारी
“बेरोजगार युवाओं को राहत देते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं की फीस माफ करने, 2027 से उम्र सीमा में छूट और भरोसा योजना की घोषणा की है।“
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे ‘संकल्प पत्र’ में है। उपयुक्त समय पर हम आवेदन शुल्क माफ कर देंगे।’’
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि 2027 से राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित ‘भरोसा’ योजना के तहत स्नातक और गैर-स्नातक युवाओं को वित्तीय सहायता देने की योजना की भी घोषणा की।


टिप्पणी लिखें