मुख्य सामग्री पर जाएँ
कोलकाता

कोलकाता के मिशनरी स्कूल में पाकिस्तानी झंडा, बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

टिप्पणियाँ 0




शमिक भट्टाचार्य ने कोलकाता के एक मिशनरी स्कूल में पाकिस्तानी झंडा मिलने और ईसाई कॉलेज पर मतांतरण का आरोप लगाया है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने ईसाई मिशनरी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलकाता के एक मिशनरी स्कूल में पाकिस्तानी झंडा रखा गया है। साथ ही, शमिक भट्टाचार्य ने एक प्रतिष्ठित ईसाई कालेज के प्राचार्य पर आसनसोल-बर्द्धमान क्षेत्र में हिंदुओं के मतांतरण की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।

‘भगवा रंग का अपमान स्वीकार नहीं’

कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय और मिशनरी संस्थानों को अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता है, लेकिन इसके नाम पर भारतीय संस्कृति और भगवा रंग का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

‘अब ब्रिटिश शासन नहीं’

उन्होंने कहा कि भारत में अब ब्रिटिश शासन नहीं है और बंगाल में स्वतंत्र देश की सरकार है। शमिक ने कहा कि संबंधित स्कूल के अधिकारी को अपनी कार्यशैली सुधारनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उनके मुताबिक, शिक्षण संस्थानों में ईसाई धर्म की पढ़ाई स्वेच्छा से कराई जा सकती है, लेकिन दबाव डालकर मतांतरण या भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म के खिलाफ गतिविधियां स्वीकार नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है, लेकिन जबरन मतांतरण और भारतीय सांस्कृतिक का विरोध किए जाने के मामलों में संबंधित संस्थानों और संचालकों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *