मंगलकोट में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एनआईए ने पालिशग्राम की मस्जिद के इमाम पियार मोहम्मद शेख को हिरासत में ले लिया। .जेएमबी से कथित संपर्क को लेकर करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। असम में दर्ज अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में प्राप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी आतंकी संगठन के सदस्यों के छुपने की आशंका व्यक्त की गई है और एनआईए ने राज्य में बांग्लादेशी आतंकी संगठन जेएमबी के स्लीपर सेल की आशंका पर पांच ठिकानों पर तलाशी ली।
कोलकाता : एनआईए ने मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के पांच ठिकानों पर एक साथ प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के कथित नेटवर्क की खोज में तलाशी ली। आशंका है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन यहाँ स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश में है। मंगलकोट में मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एनआईए ने पालिशग्राम की मस्जिद के इमाम पियार मोहम्मद शेख को हिरासत में ले लिया। एनआईए की एक अन्य टीम ने बजबज में पेशे से दर्जी दो लोगों को स्लीपर सेल के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनका नाम शेख जुम्मन और सहरुल हक पुरकायत बताए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार ये कार्रवाई असम में दर्ज अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के आधार पर की गई। दक्षिण दिनाजपुर के बंशीहारी, दक्षिण 24 परगना के डायमंड हारबर और पूर्व बर्द्धमान समेत पांच स्थानों पर एनआईए की टीमें पहुंचीं। असम और केरल में भी इसी मामले से संबंधित कार्रवाई की गई। एनआईए के अनुसार, पिछले सप्ताह असम में गिरफ्तार एक युवक के जेएमबी से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। पूछताछ के साथ उसके लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच में बंगाल के कुछ युवाओं को इंटरनेट मीडिया के जरिये उग्रपंथ की ओर प्रभावित करने और राज्य में जेएमबी का मॉड्यूल सक्रिय होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया।
स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश
बंगाल में स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। दक्षिण दिनाजपुर के बंशीहारी में एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ कुसकारी मुंदेहार इलाके में मिजानुर रहमान के घर की तलाशी ली। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उसके 26 वर्षीय बेटे मुजीबुर रहमान के बारे में भी जांच की है। मुजीबुर उच्च शिक्षा के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और परिवार के अनुसार जनवरी तक घर पर था, जिसके बाद से उसका पता नहीं है।















Leave a Reply