हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय में योग कक्ष एवं नृत्य कक्ष का उद्घाटन

कोलकाता / जगतदल : उत्तर २४ परगना जिले के औद्योगिक क्षेत्र जगतदल स्थित हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय ( श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन सभा द्वारा संचालित ) में शनिवार को योग कक्ष एवं नृत्य कक्ष का उद्घाटन किया गया। स्कूल के संस्थापक जय कुमार कांकरिया इस विशेष आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माननीय अतिथि सुशील गेलरा, कमल कर्णावत, सचिव अशोक मिन्नी, शिक्षक प्रभारी प्रेम कुमार सिंह, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहित अभिभावक गण एवं होनहार बच्चों की उपस्थिति में जय कुमार कांकरिया के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित क़र योग कक्ष एवं नृत्य कक्ष का उद्घाटन समपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आरंभ में सचिव अशोक मिन्नी ने जय कुमार कांकरिया से अनवरत मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर विद्यालय का प्रतीक ( सम्यक् दर्शन सम्यक् ज्ञान ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने योग एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। विद्यालय के सक्रिय अभिभावक रंजीत कुमार एवं श्रीमती रोमा साव ने विद्यालय की गतिविधियों पर अपने भाव प्रकट किये तथा मंजू चौधरी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। अन्त में ‘ राष्ट्रगान’ के पश्चात् शिक्षक प्रतिनिधि मणीन्द्र नाथ दीक्षित के समापन भाषण से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *