बीरभूम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन भल्ला की गोली मारकर हत्या

कोलकाता / बीरभूम : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के त्रिशुलापट्टी इलाके में रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और राजनीतिक गहमागहमी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 46 वर्षीय चंदन भल्ला के रूप में हुई है। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात बोलपुर के वार्ड नंबर 12 के त्रिशूलपट्टी इलाके में सड़क पर उन्हें पास से गोली मार दी गई। उनकी मौत होने का एहसास होने पर दो बाइक सवार भाग गए। इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और राजनीतिक गहमागहमी फैल गई है।


मृतक के परिजनों के अनुसार, रविवार शाम चंदन भल्ला के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कॉल पर बात करने के तुरंत बाद वे घर से बाहर निकले थे, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई।
बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (SP) विदित राज भुंदेश ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों और समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों का सुराग लगाने के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *