पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी की उपस्थिति और प्रबुद्ध श्रोताओं का समागम
कोलकाता : कोलकाता के अहिरिटोला स्थित कान्यकुब्ज भवन में शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा सप्ताह की पूर्णाहुति के अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉक्टर वेंकटेश मिश्र ने व्यास पीठ से भगवान से रुक्मिणी जी के विवाह और राजा परीक्षित के मोक्ष के प्रसंग की कथा सुनाई। परम पूज्य पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी (भैयाजी) ने अपनी सहधर्मिणी श्रीमती शकुंतला तिवारी के साथ व्यासपीठ पर विराजमान भगवान की आरती की। पूर्णाहुति की कथा से पहले हवन का आयोजन किया गया था।
समाज सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले इस कथा के संयोजक सुनील अवस्थी, रामलाल तिवारी, आशुतोष बाजपेयी और सतीश शुक्ल के नेतृत्व में की गई दिव्या व्यवस्था से आयोजन हर्षोल्लास के साथ संमपन्न हो गया। इस आयोजन को गरिमामयी बनाने के लिए दीपक मिश्र (अध्यक्ष,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), कुलदीप दीक्षित (सचिव,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), शंकर लाल तिवारी, दया शंकर मिश्र, सुनील अवस्थी, वीरेंद्र त्रिवेदी, अजय तिवारी, बच्चू पांडे, मनीष बाजपेयी, वीरेंद्र तिवारी, संगम पांडेय, मुकेश शर्मा और अशोक तिवारी का विशेष सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर दिनेश पाण्डे, मनोज पाराशर, पूर्णिमा कोठारी, पुरुषोत्तम तिवारी सहित सैकड़ों लब्धप्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति रही।













Leave a Reply