चीफ सेक्रेटरी एवं केएमसी कमिश्नर ने प्रेरणा फाउंडेशन की नई परियोजना को सराहा

हेस्टिंग में नए आधुनिक तकनीक से बनने वाले श्मशान घाट की दी विस्तृत जानकारी

कोलकाता : सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े लोगों को अपने परिजनों की विधिवत अंतिम क्रिया करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अहर्निश सेवा प्रदान करने वाले प्रेरणा फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल एवं केएमसी की कमिश्नर स्मिता पांडे के साथ राज्य सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न में मुलाकात कर संस्था की भावी योजनाओं की जानकारी दी। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रेरणा फाउंडेशन ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन सज्जन भजनका, सचिव पवन कुमार टिबड़ेवाल एवं ट्रस्टी हेमंत बांगड़, अपूर्व सलारपुरिया एवं गोपाल टांटिया शामिल थे।

चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल को साउथ कोलकाता के हेस्टिंग में नए आधुनिक तकनीक से बनने वाले श्मशान घाट (न्यू क्रीमीटोरियम) की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस नई सुविधा के शुरू होने से दक्षिण कोलकाता के सनातन धर्म और संस्कृति से जुड़े लोगों को अपने दिवंगत परिजनों का अंतिम संस्कार करने में बहुत सहूलियत रहेगी एवं इससे महानगर के अन्य श्मशान घाटों पर दबाव भी कम हो जाएगा, जिससे सभी घाटों पर दैनिक व्यवस्था में काफी सुधार हो पाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट बोर्ड ने प्रेरणा फाउंडेशन के भावी योजनाओं से भी इन अधिकारियों को अवगत कराया।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र चमड़िया ने बताया कि “दोनों शीर्ष पदाधिकारियों ने अनूठे मॉडल के तहत प्रेरणा फाउंडेशन के इन सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में चल रहे ट्रस्ट के सभी सेवा कार्यों में तथा अन्य सभी भावी सेवा योजनाओं में बंगाल सरकार के साथ-साथ निगम की ओर से भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है, ताकि प्रेरणा फाउंडेशन की सेवाएं बिना किसी रुकावट के सनातन समाज के सभी जरूरत मंद लोगों तक आसानी से पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *