कान्यकुब्ज भवन में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह

राज्य के उद्योग मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे, उमड़ी श्रोताओं की भीड़


पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी की उपस्थिति और प्रबुद्ध श्रोताओं का समागम


कोलकाता : कोलकाता के अहिरिटोला स्थित कान्यकुब्ज भवन में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के षष्ठम सत्र में सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉक्टर वेंकटेश मिश्र ने व्यास पीठ से भगवान के मथुरा गमन, महारास और उद्धव जी के प्रसंग की कथा सुनाई। पश्चिम बंगाल सरकार के लोक उद्यम एवं औद्योगिक पुन:निर्माण मंत्री तापस राय ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। परम पूज्य पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी (भैयाजी) ने अपनी सहधर्मिणी श्रीमती शकुंतला तिवारी के साथ व्यासपीठ पर विराजमान भगवान की आरती की।


समाज सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले इस कथा के संयोजक सुनील अवस्थी, रामलाल तिवारी, आशुतोष बाजपेयी और सतीश शुक्ल के नेतृत्व में की गई दिव्या व्यवस्था से आयोजन में चार चांद लग गए हैं। इस आयोजन को गरिमामयी बनाने के लिए दीपक मिश्र (अध्यक्ष,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), कुलदीप दीक्षित (सचिव,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), शंकर लाल तिवारी, दया शंकर मिश्र, सुनील अवस्थी, वीरेंद्र त्रिवेदी, अजय तिवारी, बच्चू पांडे, मनीष बाजपेयी, वीरेंद्र तिवारी, संगम पांडेय, मुकेश शर्मा और अशोक तिवारी का विशेष योगदान सराहनीय है।


इस अवसर पर सर्वश्री भोला प्रसाद सोनकर ,हेमंत मिश्रा, जय गोबिंद गुप्ता, विश्वेश्वर प्रसाद दीक्षित, पुरुषोत्तम तिवारी और हरिकेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार कल इस आयोजन की पूर्णाहुति होनी है। दोपहर बाद हवन का कार्यक्रम है और इसके बाद पूर्णाहुति की कथा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *