क्षत्रिय ग्लोबल बिजनेस फोरम के प्रथम वर्षगांठ पर भव्य आयोजन

कोलकाता : क्षत्रिय ग्लोबल बिजनेस फोरम (केजीबीएफ), कोलकाता ने हिंदुस्तान क्लब में अपनी पहली वर्षगांठ माननीय सदस्यों की उपस्थिति में उत्साह और भव्यता के साथ मनाई। आयोजकों के अनुसार, यह जश्न केजीबीएफ की एकता, बिजनेस नेटवर्किंग, आपसी सहयोग और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। कार्यक्रम के दौरान, बिजनेस की यात्रा, उपलब्धियों और संस्था के पहले साल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।


वक्ताओं ने अधिकांश सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और व्यवसाय संबंधों को मजबूत करने, एक-दूसरे का समर्थन करने और व्यापक समुदाय के लिए सार्थक अवसर पैदा करने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से केजीबीएफ चेयरमैन जे. पी. सिंह, उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह, सचिव सोमकांत कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह के अतिरिक्त सदस्यों में संस्थापक सदस्य मदन सिंह, होटल व्यवसायी अरविंद सिंह, बैंकर राकेश सिंह, शिक्षाविद आलोक सिंह, सारनाथ सिंह, विजय सिंह, राज कुमार नरुका, निधि राजपूत, अरविंद सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार, आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे।


केजीबीएफ के अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य एस. एस. राजपूत ने इस भव्य आयोजन पर सभी सदस्यों, मेहमानों और सहयोगियों का उनके विशेष योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आने वाले वर्षों में संगठन की निरंतर वृद्धि और सफलता की कामना की। पदाधिकारियों ने वर्षगांठ के जश्न को यादगार बनाने के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *