पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बनेगा ‘अडानी आरोग्य मंदिर’

Highlights:
1. 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखी गयी
2. ₹4000 करोड़ का निवेश, 10000 लोगों को रोजगार
3. 1,000 बेड जरुरतमन्द लोगों के लिए निःशुल्क होगा



कोलकाता: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कोलकाता (न्यू टाउन क्षेत्र ) में अडानी आरोग्य मंदिर की आधारशिला रखी। करीब 4,000 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार होने वाले इस संस्थान में करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहां 2,000 बेड की व्यवस्था होगी जिनमें से 1,000 बेड गरीबों के लिए होगा।
यह पूरा का पूरा मेडिकल इंस्टीच्यूशन होगा जहां 2,000 बेड का अस्पताल, मेडिकल की पढ़ाई के लिए कॉलेज और रिसर्च की सुविधाएं भी होंगी। यह घोषणा अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी ने गुरुवार को कोलकाता में खुद की।

अडानी आरोग्य मंदिर की आधारशिला रखते हुए गौतम अडानी ने बताया कि इस संस्थान को वर्ल्ड-क्लास के स्तर का डेवलप किया जाएगा। यह मुनाफे के लिए नहीं बल्कि Not-for-profit Medical Institution के रूप में काम करेगा। इसे बनाने में करीब 4,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इस राशि से अस्पताल के साथ साथ मेडिकल कॉलेज और रिसर्च फेसिलिटी तैयार की जाएगी। गौतम अदाणी ने कहा कि ग्रुप 2035 तक पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। 
गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की प्रमुख प्रीति अदाणी, बेटे एवं अदाणी पोर्ट्स के प्रबंध निदेशक करण अदाणी तथा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ के लिए भूमि पूजन किया। बाद में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और गौतम अदाणी ने चिकित्सा सुविधा की पट्टिका का अनावरण किया। अस्पताल का निर्माण न्यू टाउन के एक्शन एरिया-2 में 51 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है।
इससे पहले दिन में गौतम अदाणी ने यहां कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *