हावड़ा (पश्चिम बंगाल): भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध हावड़ा स्टेशन हॉकर्स एंड वेंडर्स संघ और हावड़ा डिवीजन ईस्टर्न रेलवे हॉकर्स संघ की विशाल जनसभा मंगलवार को हावड़ा बस स्टैंड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में हावड़ा स्टेशन इकाई की कमेटी दोनों की आधिकारिक घोषणा की गई।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बाली विधायक श्री संजय सिंह समाजसेवी की ओर से आनंद सोनकर,गोविंद मुंसी,रेलवे डिवीज़न की ओर से उत्तम सोनकर और कार्तिक सोनकर भी उपस्थित रहे।सभा में हावड़ा स्टेशन हॉकर्स एंड वेंडर्स संघ की नई कमेटी में अध्यक्ष सैबल पोद्दार,उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल,श्री शंभू जाना महामंत्री सुमित सोनकर,सहायक सचिव विशाल सिंह, संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष, राज चौधरी कार्यकारिणी सदस्य धीरेंन गुप्ता, दीपू सिंह, किशोर सोनकर, बैद्यनाथ यादव, पिंटू शॉ, रवि सोनकर, रनिंदा यादव, उमेश वर्मा, कुंदन रावत, दीपक कुर्मी, राकेश सोनकर, बिपुल यादव की घोषणा की गई ।विधायक श्री संजय सिंह ने कहा कि हावड़ा स्टेशन के हॉकर्स के रोजगार और सम्मान की रक्षा के लिए वे पूरी तरह से संघ के साथ हैं।जिलाध्यक्ष श्री चंदन यादव ने BMS के विस्तार पर जोर दिया।जनसभा का संचालन जिला सचिव, राणा प्रताप सिंह ने किया।सभा में सैकड़ों हॉकर-वेंडर बंधु उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ (BMS) की विशाल जनसभा में संबद्ध हावड़ा स्टेशन इकाई की कमेटी की आधिकारिक घोषणा













Leave a Reply