जगतदल, उत्तर २४ परगना ( पश्चिम बंगाल ) : हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय (श्री श्वेतांबर स्थानक वासी जैन सभा के द्वारा संचालित) के प्रांगण में नवीनीकृत पुस्तकालय का उद्घाटन शनिवार को सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री महेंद्र वाठिया, अतिथि श्री अजीत पारेख, विद्यालय के सचिव श्री अशोक मिन्नी, शिक्षक प्रभारी श्री प्रेम कुमार सिंह एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में पुस्तकालय का विधिवत् लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि श्री महेंद्र वाठिया जी के द्वारा पुस्तकालय का उद्घाटन कर दीप प्रज्वलित करते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के उत्साहित बच्चों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंग-तरंग प्रतियोगिता एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ” वंदे मातरम ” गीत से प्रारंभ हुआ। विद्यालय के सचिव श्री अशोक मिन्नी जी ने अपने ओजपूर्ण वचनों से सभी अतिथि गण एवं अभिभावक गण का अभिवादन किया एवं पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए मुख्य अतिथि श्री महेंद्र वाठिया एवं अतिथि श्री अजीत पारेख को माला पहनाकर शाल प्रदान किया। शिक्षकों के द्वारा भी अतिथि गण को गमले का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री महेंद्र वाठिया जी ने जैन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य संयोजक श्री मनोजित सरकार व इनके संरक्षण में कार्यरत सत्येंद्र कुमार मिश्रा ,अरविंद कुमार उपाध्याय, चंदन नायक ,किरन सिंह ,उषा राजभर, ममता साव, सब्बी सिंह आदि का भी सहयोग सराहनीय रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सुश्री मंजू चौधरी द्वारा समारोह का संचालन किया गया जो अत्यंत सराहनीय रहा। अंत में “राष्ट्रगान” एवं शिक्षक प्रतिनिधि श्री मणीन्द्रनाथ दीक्षित के समापन भाषण से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
हरखचंद कांकरिया जैन विद्यालय में नवीनीकृत पुस्तकालय का उद्घाटन















Leave a Reply