कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नींव तैयार करने वाले दिवंगत नेता तपन सिकदर को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार सुबह सोशल मिडिया पर सन्देश प्रसारित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में लिखा, “पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री तपन सिकदर महाशय के जन्मदिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
तपन सिकदर का जन्म 20 सितंबर, 1944 को हुआ था। तपन सिकदर पश्चिम बंगाल के प्रत्येक जिले में भाजपा का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और राहुल सिन्हा जैसे युवा नेता उनकी ही प्रेरणा से पार्टी में आये। पंडित विष्णुकांत शास्त्री को राजनीती में बनाये रखने और बंगाल के हिन्दी भाषियों को पार्टी से जोड़ने में उनकी महत्ती भूमिका थी। वह 1991 से 1995 और फिर 1997 से 1999 तक दो बार पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वामपंथी राजनीति के प्रभाव वाले दौर में उन्होंने राज्य में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया।
वर्ष 1998 में उन्होंने दमदम लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पश्चिम बंगाल से भाजपा के पहले लोकसभा सांसद बनने का गौरव हासिल किया। वर्ष 1999 में उन्होंने फिर इसी सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में 1999 से 2004 तक उन्होंने संचार तथा बाद में रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। लगातार बीमारी से जूझते हुए दो जून 2014 को 69 वर्ष की आयु में उनका स्वर्गवास हो गया।
बंगाल भाजपा के शिल्पकार को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी













Leave a Reply