‘ताराचंद का महाराजा’ गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

कोलकाता : सिद्धिविनायक सेवा संघ द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया और बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की अनेक हस्तियां शामिल हुयीं। महोत्सव का शुभारंभ संत पूज्य त्रिभुवन पुरी महाराज के सान्निध्य में हुआ। उद्घाटन अवसर पर बनवारी लाल सोती, विधायक विजय ओझा, रामचन्द्र बडोपोलिया, सुशील ओझा, तमन्गो घोष, विकाश जैसवाल, किशन गोस्वामी, पूर्व विधायक संजय बक्शी एवं स्मिता बक्शी, राकेश सिंह, किशन झवर, पूर्व पार्षद सुनीता झवर, संजय उपाध्याय, प्रमोद चांडक, प्रकाश दुगड़, उमेश सिंह, राहुल जोशी, अशोक ओझा, रविकांत, जगमोहन जोशी, वीरेन्द्र शर्मा, विवेक सोंनथालिया, विक्रान्त सिंह, अनिल दत्त शर्मा, पवन भुवानिया, सुनील शर्मा, पवन ओझा, राजगिरी सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, राजू गुप्ता, पवन नाहटा, दुलाल मित्रा, कपिल जैसवाल, संदीप सोमानी, संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल तथा विनय सुल्तानिया, राजेश बडोपोलिया, नवीन मिश्रा, रोहित पाठक, आनंद शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजकों ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकता, सद्भाव, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं ने भगवान सिद्धिविनायक से समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंच संचालन आनंद भोतिका ने किया। सिद्धिविनायक सेवा संघ के सचिव गणेश शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *