प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

एनएच नारायणा अस्पताल, रोटरी आई हॉस्पिटल साल्ट लेक तथा स्पोर्टिसा एसोसिएशन का विशेष सहयोग

कोलकाता। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76 वे जन्मदिन तथा 25 साल प्रशासनिक सेवा प्रदान एवं सार्वजनिक जीवन के योगदान, कर्मठता और राष्ट्रसेवा की भावना को समर्पित करते हुए ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत कोलकाता के जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र परीक्षण शिविर स्थानीय सावित्री गर्ल्स कॉलेज हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ उठाया। शिविर के आयोजन में एनएच नारायणा अस्पताल, रोटरी आई हॉस्पिटल साल्ट लेक तथा स्पोर्टिसा एसोसिएशन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।


कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विकास मंत्री श्री तपस राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्री कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष, उत्तर कोलकाता जिला भाजपा एवं श्री किशन शर्मा, युवा मोर्चा मंडल-3, जोड़ासांको द्वारा किया गया l इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा, विधायक विजय ओझा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमिताभ राय, जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष, केएमसी पार्षद एवं पूर्व उप महापौर मीना देवी पुरोहित, समाजसेवी विनय दुबे, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, प्रमोद सिंह, कुशल पांडे, युवानेता राजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष कुंडलिया, वार्ड 23 अध्यक्ष सुनील सोनकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुएlमोदी जी के 76 वे जन्मदिन पर घर घर दीप वितरण किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *