जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन इनर रिंग रोड के प्रथम चरण के पैकेज-2 के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने परियोजना में आने वाले किसी भी व्यवधान के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को किया निर्देशित, कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को निर्माणाधीन इनर रिंग रोड के प्रथम चरण (कुल लंबाई 31.440 किमी)के अन्तर्गत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के द्वारा नैनीं क्षेत्र अन्तर्गत रिंग रोड के फेज -1 के कार्य एवम् गंगा नदी पर बन रहे 6 लेन ब्रिज का निरीक्षण किया । उन्होंने एनएच के अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लिए जाने पर बताया गया कि यह हिस्सा प्रयागराज इनर रिंगरोड के प्रथम चरण के अन्तर्गत आता है, तथा इस परियोजना में संरचनात्मक भाग छः-लेन का तथा सड़क का भाग चारलेन का है।

वर्तमान में इस परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा हैं। जिलाधिकारी ने टाइमलाइन के अनुसार अवशेष रह गये शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।उन्होंने कार्य की प्रगति में समयबद्धता का विशेष ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया है।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने प्रयागराज इनर रिंग रोड के प्रथम चरण के पैकेज-2 के अन्तर्गत गंगा जी पर निर्माणाधीन 6 लेन ब्रिज का निरीक्षण किया तथा एनएच के अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि इस पैकेज में रिंग रोड का कुल 7.660 कि0मी0 हिस्सा है, जो कि ग्राम महुआरी से शुरू होकर ग्राम नबाबा उर्फ नीबीकलां उपरहार में समाप्त होती है। इस परियोजना में गंगा नदी पर 3.1 कि0मी0 लम्बाई के 6 लेन ( 3*3 लेन) ब्रिज पुल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नींव का कार्य समाप्त हो चुका है तथा पिलर बनाने तथा अग्रसर संरचनात्मक भागों का कार्य प्रगति पर है। साथ ही इस परियोजना में उ0प्र0रा0औ0वि0प्रा0 के अधीन सरस्वती हाईटेक सिटी के परिसर से होते हुए एलीवेटेड कॉरिडोर के सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसकी कुल लम्बाई 2.38 कि0मी0, जिसमें 1.1 कि0मी0 संरचना एवं 1.28 कि0मी0 पहुँच मार्ग है।

  जिलाधिकारी ने परियोजना के निर्माण कार्य में राजस्व एवं अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों को परियोजना में आने वाले किसी भी व्यवधान के समाधान के लिए निर्देशित किया गया और कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम के पूर्व ही पिलर के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भारती मीना एवं एनएच के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *