प्रयागराज 15 अप्रैल 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी के नेतृत्व में
स्कूटी रैली निकाली जिसमें सभी मातृशक्तियो ने बहुत उत्साह से रैली में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।देश की महिलाओं को मिला लोकसभा एवं राज्य विधानसभा में 33 % आरक्षण का सम्मान।
प्रयागराज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत के.पी. ग्राउंड से प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ अभियान के तहत भव्य स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन के .एन. काटजू इंटर कॉलेज ,कीडगंज में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अनामिका चौधरी गीता विश्वकर्मा,गणेश केसरवानी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शशि वाष्र्णेय, ए.सी.पी निकिता श्रीवास्तव शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह रैली महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।
इस रैली में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , जिला कार्यक्रम प्रभारी शैलेश पांडेय , यात्रा संयोजक आनंद श्रीवास्तव ज सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन सम्मिलित हुए।












Leave a Reply