मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं बाबा साहब के सिद्धांतों पर आधारित स्मारिका ‘भारत भाग्य विधाता’ का विमोचन भी किया। साथ ही, डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में स्थापित बाबा साहब की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों का शुभारंभ भी हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, बाबा साहब का संपूर्ण जीवन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना की सिद्धि तथा दलितों, वंचितों, गरीबों एवं मातृशक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहा।












Leave a Reply