चौक महानगर कार्यालय पर बैठक में भीम राव अम्बेडकर जयंती को धूम धाम से मनाने पर हुई गहन चर्चा

समाजवाद पार्टी महानगर कार्यालय चौक में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में १४ अप्रैल मंगलवार को संविधान रचयिता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने को एक अहम बैठक में शहर की तीनों विधानसभा में सेक्टर स्तर पर मनाने को वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।श्री इफ्तेखार ने कहा इस वक़्त संविधान को तार तार करने वाली भाजपा सरकार को बेनकाब करने और संविधान की रक्षा के लिए गली मुहल्लों में संविधान निर्माता बाबा साहब के संविधान के मूल उद्देश्य से लोगों को परिचित कराने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए परिवार के लिए प्राण प्रण से लग कर उनके हक़ में खड़े रहने को बताना आवश्यक है। महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा बाबा साहब के संविधान की अगर सच्चे मायनों में कोई दिल से रक्षा करता नज़र आ रहा है तो वह आदरणीय अखिलेश यादव जी ही हैं आगे बताया की वोटर लिस्ट जो जारी की गई है उसमें कई विसंगति सामने आई है ऐसे में उसे सही करवाना भी समाजवादीयों का मेन उद्देश्य है।२०२७ में समाजवादी पार्टी की सरकार आने वाली है और पीडीए परिवार ही सरकार बनवाने में अहम रोल अदा करेंगे।बैठक में विधान सभा अध्यक्षों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व नेताओं ने सम्बोधित किया।इस मौके पर सैय्यद इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,राजेश गुप्ता,मोईन हबीबी,बब्बन द्वबे,महबूब उस्मानी,शुऐब खान,संदीप यादव,महेंद्र निषाद,रवीन्द्र गुप्ता, संतोष यादव,सैय्यद मोहम्मद अस्करी,मोहम्मद शारिक़,संतोष कुमार निषाद,जीतराज हेला,तहज़ीब अली, मोहम्मद अज़हर,शकील अहमद,हरीशचंद्र श्रीवास्तव,आलोक द्वबे, मृत्युंजय पाण्डेय,भोला पाल,देवी लाल,पंकज साहू,मोहम्मद मेराज अहमद,दीलीप यादव,शाहिद प्रधान,मंजू यादव,सवीता कैथवास,आरती पाल,भोला पाल,सैय्यद मोहम्मद हामिद,प्रमोद यादव, मोहम्मद सऊद,नेपाल सिंह पटेल,जय भारत यादव,अंकित कुमार पटेल,नीरज पासी,गोलू यादव,देवी लाल, मोहम्मद सिब्तैन,दीपू सोनकर,मुकेश जायसवाल, मोहम्मद हारुन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *