विश्व हिंदू महासंघ के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भगवा ध्वज धवज वंदे मातरम् यात्रा निकाली गई ,जॉनसन गंज चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित करने की मांग

प्रयागराज 12 अप्रैल 2026 को 3:00 बजे विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वे स्थापना दिवस के अवसर पर पत्थर गिरिजा घर से ऐतिहासिक सुभाष चौराहे तक भगवा ध्वज वंदे मातरम यात्रा निकाली गयी। जॉनसन गंज चौराहे को बन्दे मातरम चौक घोषित करने की माँग। विश्व हिन्दू महासंघ के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारीप्रजापति जी के निर्देश से पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ यात्रा निकाली गयी जिसके क्रम में प्रयाग राज पत्थर गिरिजा घर से एतिहासिक सुभाष चौराहे तक सैकड़ों की संख्या में विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों सदस्यों ने जिलाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री श्री श्याम सूरत पांडे एवं मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल यात्रा निकाल कर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री गौरक्ष पीठाधीश्वर श्री महंत योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर उदय भान करवरिया जी के सुपुत्र गौरव करवरिया एवं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री महामण्डलेश्वर कल्याणी नन्द गिरी उपस्थित रहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मातृ शक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम गिरी, वरिष्ठ समाज सेवी श्री अरविंद तिवारी एवं शिव सेना के महानगर अध्यक्ष श्री सुनील जायसवाल जी ने अपनी उपस्थिति से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। सुभाष चौराहे पर एकत्रित सैकड़ों साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री बृजेन्द्र त्रिपाठी मुन्ना भैया एवं महामंत्री श्याम सूरत पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि आज के समाज में जहाँ विभिन्न तरीके की बुराईयां देखने को मिलती हैं वहीं विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता श्री महंत योगी आदित्य नाथ जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और हिन्दुत्व की रक्षा के सिधांत पर अडिग रखकर राष्ट्र की एकता अखंडता को समृद्ध बनाने की भावना को साकार कर रहे हैं । मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा श्रीवास्तव ने अपनी बहनो के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं तमाम पदाधिकारियों सदस्यों के साथ धर्माचार्य प्रकोष्ठ के दयालु जी महराज, श्री सत्यम जी महराज, डॉ अमित त्रिपाठी, श्री जय सिंह यादव, श्री उमेश मिश्रा, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री डी डी जोशी, श्री शीतला प्रसाद श्रीमती सुशीला पांडे ,सोनाली ,अतुल खन्ना एवं सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य गणों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया और मौके पर उपस्थित वरिष्ठ समाज सेवी व पत्रकार पूनम चौरसिया प्रयागराज भी जॉनसन गंज चौराहे को वन्दे मातरम् चौक बनाये जाने का उन्होंने भी पुर जोर समर्थन किया। भवदीय श्याम सूरत पांडे जिलाध्यक्ष महामंत्री विश्व हिन्दू महासंघ प्रयाग राज उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *