मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में दिनदहाड़े हुई अधिवक्ता की हत्या से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। कटरा थाना क्षेत्र के सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे अधिवक्ता राजीव सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी दुस्साहसिक थी कि इसका लाइव फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
सरेराह हुई इस हत्या के बाद अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और वकीलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।












Leave a Reply