विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन उत्तर हावड़ा सकल जैन समाज द्वारा जीतो कोलकाता के निर्देशन में श्याम गार्डन उत्तर हावड़ा में हुआ। जिसमे जैन समाज के सैकड़ों श्रावक श्राविका जुलूस के साथ श्याम गार्डन पहुंचे जहां सैंकड़ों की संख्या धर्मावलंबी उपस्थित थे। जैन समाज की एकता एवं आपसी समन्वय का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। पुरुष महिलाएं गणवेश में उपस्थित थे प्रकृति ने भी बहुत साथ दिया। सुहावना मौसम रहा।जीतो कोलकाता के मंत्री श्री सुमित कोठारी,श्री संदीप बूच्चा,ऋषभ सेठिया आदि जीतो पदाधिकारी श्री जतन लाल पारख ,श्री उमेश राय,और श्री सुरेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।आयोजन का संपूर्ण दायित्व जीतो कन्वेनर बुद्धमल लूनिया व क्षेत्रीय संयोजक श्री जुगल किशोर बोथरा,श्री सुशील कुमार पांड्या,श्री दिलीप कुंडलियां और श्री महेंद्र बांठिया ने बहुत अच्छी तरह से संचालित किया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री सुशील गंग,श्री सुरेश डांगी,श्री कमल दूगड़,श्री रणजीत बोथरा,श्री प्रकाश बोथरा और श्री मनोज सिंघी आदि सक्रिय थे।
विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन उत्तर हावड़ा सकल जैन समाज द्वारा हुआ












Leave a Reply