मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में हथकरघा विभाग के कार्यों की समीक्षा की, बुनकरों की आय, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी बोले, प्रदेश के लगभग 2 लाख बुनकर राज्य की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार व स्वावलंबन की कहानी हैं। इनका सम्मानजनक जीवन हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बुनकरों को तकनीक, डिजाइन, पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच एक ही ढांचे में सुनिश्चित हो। बुनकर डिजिटल प्लेटफार्म, ई-कॉमर्स से जुड़ें। उन्होंने सौर ऊर्जा से संचालित पावरलूम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *