प्रयागराज आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन हाकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वाधान में एजी आफिस सरोजनी नायडू मार्ग के फुटपाथ दुकानदारो ने साकेंतिक धरने के तीसरे दिन एजी आफिस सब्जी मण्डी चौराहे पर सांकेतिक धरने पर आवाज बुलदे की । प्रदेश महामंत्री रवि शंकर द्विवेदी ने बताया फुटपाथ दुकानदारो ने अपने स्वीकृत वेडिंग जोन से हटाये जाने के विरोध में चार महीने से नगर निगम के अफसरो के आगे अपनी संवैधानिक मांग के लिए चक्कर लगाये मगर न्याय नहीं मिला । अफसरो की बुद्धी शुद्धी के लिए स्ट्रीट वेंडरो ने यज्ञ किया। पार्षद पंकज जयसवाल लगातार महापौर मा विधायक शहर उत्तरी को पूरी घटना से अवगत करा रहे।
फुटपाथ दुकानदारो को अधिवक्ता समाज सेवी छात्रो आम जनमानस का मिल रहा समर्थन । पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने धरना स्थल पहुंच कर स्ट्रीट वेंडरो से संवाद किया आल इंडिया लायर्स यूनियन के आशुतोष तिवारी दिनेश तिवारी अध्यक्ष उ०प्र० पत्रकार संघ परिषद अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव पार्षद विश्वास रावत पवन कुमार पाण्डे अधिवक्ता पवन चौरसिया अरविन्द मिश्रा मुकेश सोनकर अनिल मिश्रा मीडिया प्रभारी सुधाकर सिंह रंजीत दास मो नसीम अरविन्द यादव आशूषो तिवारी मो अनस रीतेश श्रीवास्तव वीरेंद्र सोनकर यार मोहम्मद हनी सोनकर गुड़िया देवी उमा सौरभ केसरवानी कुंदन सोनकर पप्पू केसरवानी जगदीश सोनकर दीपक सोनकर लाल जी पासी संतोष शर्मा शहजादे जय सिंह उदय सिंह सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद रहे।
फुटपाथ दुकानदारो ने नगर निगम के अफसरो की बुद्धी शुद्धी का किया यज्ञ












Leave a Reply