उत्तर हावड़ा से भाजपा प्रत्याशी उमेश राय ने नामांकन किया दाखिल, रैली में उमड़ा जनसैलाब

हावड़ा। उत्तर हावड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश राय ने मंगलवार, 7 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य रैली में समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह राधा भवन स्थित विधानसभा कार्यालय से रैली की शुरुआत हुई, जिसमें मोटरसाइकिल, कार और टोटो के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई डीएम कार्यालय पहुंची, जहां उमेश राय ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर अपना नामांकन दाखिल किया।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह नारेबाजी और समर्थन के स्वर गूंजते रहे। भाजपा नेताओं ने इसे परिवर्तन और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
नामांकन के बाद उमेश राय ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह समर्थन उत्तर हावड़ा के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता विकास और सशक्त नेतृत्व के लिए इस बार बदलाव का समर्थन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *