हावड़ा। शिवपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ राणा चटर्जी ने सोमवार को डीएम कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक उनका समर्थन किया।
नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया। डॉ. चटर्जी ने समर्थकों का अभिवादन करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिवपुर सीट पर भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
शिवपुर सीट से तृणमूल प्रत्याशी डॉ राणा चटर्जी ने नामांकन कर ठोकी दावेदारी












Leave a Reply