बाली सीट से तृणमूल प्रत्याशी कैलाश मिश्रा ने भरा नामांकन

हावड़ा। बाली विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने सोमवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन के बीच डीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय उनके समर्थन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक जुटे। पूरे रास्ते पार्टी के झंडे, बैनर और नारों से माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
डीएम कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। समर्थकों का कहना था कि विकास और संगठन की मजबूती के दम पर पार्टी मजबूत स्थिति में है। नामांकन के साथ ही बाली सीट पर चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *