रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, लोगों की समस्याओं के समाधान पर फोकस

कोलकाता। रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 81 में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अभियान में स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी रही और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को रखा गया।
कांग्रेस प्रत्याशी आशुतोष चटर्जी ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए साहापुर, न्यू अलीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में “पीपुल्स हेल्पडेस्क” की स्थापना की गई है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से गोपालनगर सर्वे बिल्डिंग में स्थित अपीलीय अधिकरण से जुड़े मामलों में लोगों को सहायता प्रदान की जा रही है। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि कई वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा “हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार न छिने”।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी है और पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *