मुख्य सामग्री पर जाएँ
पश्चिम बंगाल

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव की बैठक ने कार्यकर्ताओं में बढ़ाया जोश और उत्साह

टिप्पणियाँ 0

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के नेतृत्व में हावड़ा के एक प्रमुख होटल में विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को साझा रूप से देखा गया, जिसमें राष्ट्रहित के संदेशों ने उपस्थित सभी लोगों में प्रेरणा और जोश भर दिया।
सुनील बंसल ने बैठक में पार्टी कीमजबूती, चुनावी रणनीतियों और जनता तक सटीक संदेश पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता देश और पार्टी के विकास में सक्रिय भूमिका निभाए।
इस बैठक ने स्पष्ट किया कि सुनील बंसल न केवल संगठन के सशक्त नेता हैं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने में भी कुशल हैं। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *