श्री विद्यालय कोलकाता में महावीर जयंती का सफल आयोजन

श्री जैन विद्यालय कोलकाता के पारसमल कांकरिया सभागार में परंपरागत ढंग से महावीर जयंती का सफल आयोजन हुआ । इस अवसर पर पारसमल कांकरिया सभागार में विद्यालय के छात्रों के बीच संभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  । इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े ही मनमोहक तरीके से भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं उनके चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किये  । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सफल व्यवसायी एवं श्री स्थानकवासी जैन सभा के अध्यक्ष श्री विनोद मिन्नी ने की । कार्यक्रम में श्री जैन विद्यालय के अध्यक्ष एवं सभा के सचिव श्री विनोद काँकरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही  । स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री मनोज बोथरा ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया  । श्री विनोद कांकरिया ने वर्तमान युग में अहिंसा की प्रासंगिकता एवं सेवा भावना पर बल दिया  । इस पावन अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवांश तिवारी, द्वितीय स्थान रौनक गुप्ता एवं तृतीय स्थान पीयूष मिश्रा ने प्राप्त किया  । प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को क्रमशः रु. 75 00 ₹.5000, ₹.3000 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया । अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप रु. 500 की राशि प्रदान की गई  । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री एस. दास ने किया । प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्रों को स्वयं पर विजय प्राप्त करने का आह्वान किया  । इस पावन अवसर पर श्री ललित काँकरिया, श्री अशोक मिन्नी, श्री प्रदीप पटवा की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *