भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस(भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की

भारत के प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने नई दिल्ली में वरिष्ठ पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

श्री लिएंडर पेस भारत के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अनेक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिताब जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है। वे महान बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त के प्रतिष्ठित परिवार से भी संबंध रखते हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचि अरुण सिंह उपस्थित थे।

डॉ. सुकांत मजूमदार ने पेस का भाजपा में स्वागत करते हुए इसे पश्चिम बंगाल और पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने पेस को “बंगाल का सपूत” बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से युवाओं को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि पेस का भाजपा में शामिल होना पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और इससे राज्य एवं देशभर में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पेस पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने संबोधन में कहा कि अपने विश्वविद्यालय के दिनों में लिएंडर पेस युवाओं के बीच एक बड़ी प्रेरणा थे। उन्होंने कहा कि आज भी श्री पेस युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि अब पेस सार्वजनिक जीवन और राजनीति में एक “बड़ी पारी” खेलने जा रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद श्री पेस ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री पेस ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर है, विशेषकर युवाओं को सशक्त बनाने और देशभर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के माध्यम से। उन्होंने कहा कि वे एक गौरवशाली बंगाली विरासत में जन्मे हैं और उन्हें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भारत में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना और युवा खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर सृजित करना होगा। भारत के भविष्य के लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा, तब देश को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा, और इस दिशा में वे सामूहिक प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों को दिए गए केंद्र सरकार के समर्थन का उल्लेख करते हुए सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

श्री पेस ने ‘खेलो इंडिया’ जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए खेल अवसंरचना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने भारत को एक युवा देश बताते हुए युवाओं की भागीदारी और खेल पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र विकास पर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *