बैठक से पहले नवीन ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और कहा कि मैंने मां से राज्य के लोगों के कल्याण तथा विकसित बंगाल एवं सोनार बांग्ला के निर्माण के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।
दक्षिणेश्वर मंदिर के बाद नवीन ने कोलकाता के साल्टलेक स्थित राज्य कार्यालय में भाजपा की चुनाव प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर बूथ स्तर की तैयारियों और चुनाव व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। दो दिवसीय इस दौरे में नवीन ने राज्य इकाई के नेताओं के साथ कई उच्चस्तरीय संगठनात्मक व रणनीतिक बैठकें कीं और पार्टी की डिजिटल, सामाजिक और जमीनी स्तर पर पहुंच को मजबूत करने पर जोर दिया।
भाजपा अध्यक्ष ने दक्षिणेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना












Leave a Reply