कोलकाता, सेवा, समर्पण और उत्साह से भरपूर एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत बीएनआई प्रूडेंट चैप्टर द्वारा रक्तदान कार्निवल/शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीएनआई कोलकाता सीबीडीए एवं नॉर्थ रीजन के तत्वावधान में साउथ कोलकाता श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा में सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस कार्य में बीएनआई प्रूडेंट के सदस्यों के साथ प्रोजेक्ट लाइफ फोर्स, जेसीआई, क्यू इंडस्ट्रियल पार्क और ड्राइवर्स 4 मी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के दौरान कुल 226 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता बनी रही। कार्यक्रम की सफलता में बीएनआई प्रूडेंट की वर्तमान लीडरशिप टीम नीना अग्रवाल, उर्मिला भट्टाचार्य, धृति चटर्जी और नंदनी गुप्ता का विशेष योगदान रहा। वहीं, ब्लड कार्निवल कोर टीम में मनीष बैद, विशाल कोठारी, वरुण सोमानी और प्रशांत बरडिया सहित कई सदस्यों ने अपनी मेहनत और समर्पण से आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए, क्योंकि “रक्तदान महादान”है।
कोलकाता में रक्तदान कार्निवल में जुटे सैकड़ों लोग, 226 यूनिट रक्त संग्रहित












Leave a Reply