ममता बनर्जी ने सभी को ईद की बधाई दी

कोलकाता के रेड रोड पर सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि वे राज्य में सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना करती हैं। उन्होंने ने कहा कि वे कोलिन लेन, ripon स्ट्रीट और बेग बयान का भी दौरा किया किया है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से भेंट की और दिल से लोगों के कल्याण के लिए कामना की।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में हो रही गडबडी को लेकर उचित मंच पर शिकायत की गई है। न्यायालय से उम्मीद है कि वह सबके मताधिकार को सुनिश्चित करने का काम करेगा। हमने बंगाल की जनता के हितों की रक्षा करने की मांग की है। सभी जाति धर्म के लोग एक परिवार के हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं लेकिन बंगाल की जनता हमेशा से शांति की पक्षधर रही है इसलिए उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। बंगाल में शांति का माहौल बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *