भारतीय संस्कृति के अनूठे रंगों से सजे नवसंवत्सर और गणगौर पर्व को सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) द्वारा बुधवार को सीकर भवन में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। नवसंवत्सर जहां नव वर्ष की शुरुआत के साथ नए संकल्प और शुभकामनाओं का संदेश देता है, वहीं गणगौर पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इन दोनों पर्वों के माध्यम से प्रेम, एकता और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना प्रकट की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन संगीता नांगल, कविता कोठारी एवं कविता शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि सराफ और संगीता करेल ने किया। महोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा गणगौर से जुड़े सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राजस्थानी संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया। सोलह श्रृंगार पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।
महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलावृंद, बच्चों तथा पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर सीकर भवन को पारंपरिक राजस्थानी शैली में सजाया गया, जिससे पूरा आयोजन अत्यंत भव्य और आकर्षक दिखाई दिया। महिलाओं ने गणगौर माता की पूजा करते हुए मंगल गीत गाए, वहीं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
संयोजिका सुनीता लोहिया ने गवरजा माता की सजावट के लिए विजेताओं का आभार व्यक्त किया। सचिव रवि शंकर सीकरिया ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि नवसंवत्सर और गणगौर केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व हैं। ये त्योहार हमें अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते हैं तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को नव संवत्सर के उपलक्ष्य में शोभायात्रा ढ़नढ़निया काली बाड़ी से आरम्भ हुई। शोभायात्रा में सम्मिलित सभी लोगों का परिषद द्वारा कलाकार स्ट्रीट अग्रसेन चौक में शीतल पेय (फ्रूटी) एवं पानी की बोतलों के साथ बड़ी धूमधाम से स्वागत किया गया। परिषद द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई। अध्यक्ष एमिरेट्स श्री घनश्याम प्रसाद सोभासरिया एवं अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल ने नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा सीकरिया, रेखा चौधरी, किरण सोढ़ानी, प्रीति बियानी, टीना सिंघी, ललिता सारडा, चंचल मित्तल, , सुमन सीकरिया, मंजु अग्रवाल, उषा अग्रवाल, का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम नें कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामय की उपस्थिति रही।












Leave a Reply