लायंस क्लब 322 बी-01 द्वारा फ्री डायबिटीज कैंप का आयोजन

कोलकाता। लायंस क्लब 322 बी-01 एवं लायंस क्लब वी.आई.पी द्वारा फ्री डायबिटीज कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप ब्रह्मदत्त धाम बनमालीपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल में बीते दिनों आयोजित किया गया। जिसमें हज़ारो की संख्या में लोगों का शुगर चेक किया गया। इस कैंप में लायंस क्लब 322 बी-01 की गवर्नर मनीषा अग्रवाल, प्रेसिडेंट अरुण जिंदल, सेक्रेटरी संजय रूंगटा, पास्ट प्रेसिडेंट अजीत जिंदल, डिप्टी कैबिनेट ट्रेजरार पी.के. रूंगटा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए। क्लब द्वारा इस महीने 13 हजार से अधिक डायबिटीज रोगियों का चेकअप किया गया है। इसके लिए सभी मैट्रो एवं रेलवे स्टेशनों पर जांच शिविर का आयोजन किया गया। अरुण जिंदल इसके अलावा कई समाज सेवी कार्यो में अपना सहयोग देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *