(जिला– उत्तर 24 परगना)
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा की रखवाली कर रहा है बल्कि सीमा पर हो रहे अपराधों और कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए समय–समय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी सिलसिले में दिनांक 19 जुलाई, 2023 को 0955 बजे से 1050 बजे तक, दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी हाकिमपुर, 112वीं वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और ‘यू कैन फ्री अस इंडिया’ एनजीओ ने एक साथ मिलकर सीमावर्ती गांव हाकिमपुर बस स्टैंड के पास मानव तस्करी की रोकथाम और अन्य अपराधों से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस जागरुकता कार्यक्रम में बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, लैंगिक भेदभाव, सोशल मीडिया का गलत तरीके से इस्तेमाल करना और शिक्षा के महत्व इत्यादि विषयों पर जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में 55 ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीएसएफ का आभार व्यक्त किया और जवानों से भविष्य में भी इस तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
112वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सीमावर्ती आबादी और बीएसएफ के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए समय–समय पर आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए अच्छी शिक्षा देने की आवश्यकता है।












Leave a Reply