(जिला- नदिया)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 7,50,000/- बांग्लादेशी टका जब्त किया। तस्कर ये मुद्रा भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे।
उल्लेखनीय है कि घटना दिनांक 19 जुलाई, 2023 को सुबह 0845 बजे, बीएसएफ की सीमा चौकी मटियारी, Adhoc V वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने मटियारी इलाके में एंबुश लगाया। इस दौरान जवानों को कुछ संदेहजनक गतिविधि का अंदेशा हुआ। जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। तभी जवानों को दो तस्कर दिखाईं दिए जोकि तेजी से सीमा की तरफ बढ़ रहे थे। जवानों ने उनका पीछा करना शुरू किया। तस्कर, जवानों को अपनी तरफ आता देख ऊंची झाड़ियों का फायदा उठाकर वापिस भारतीय गांव की तरफ भाग गए। इलाके की गहन तलाशी लेने पर मौके से जवानों को 04 बंडल बांग्लादेशी मुद्रा बरामद हुई।
जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बानपुर को सौंप दिया गया।
Adhoc V वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ के जवानों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि उनके जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नहीं होने देंगे और उसमे संलिप्त लोगों को नहीं छोड़ेंगे।












Leave a Reply