मुख्य सामग्री पर जाएँ
पश्चिम बंगाल

केंद्रीय बलों का सही इस्तेमाल नहीं होने के कारण हुई इतनी हत्याएं : दिलीप घोष

टिप्पणियाँ 0

कोलकाता। पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा एवं बड़ी संख्या में लोगों की हत्या के लिए भाजपा सांसद व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्रीय बलों का सही इस्तेमाल किया जाता तो यह स्थिति नहीं होती। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने दावा किया कि हाई कोर्ट के दबाव में आयोग को केंद्रीय बल लाने के लिए मजबूर होना पड़ा। परिणामस्वरूप, बल तो था, पर उसका उपयोग सही उद्देश्य के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकांश बूथों पर फोर्स नहीं दिखी, जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने सत्ता पक्ष पर भी निशाना साधा।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *