श्रीमती मुन्नी देवी आद्या शंकर मिश्र कांवरियां सेवा शिविर में कांवरियों के लिए देशी घी के भोजन की व्यवस्था
भदोही। काशी-प्रयाग के मध्य जंगीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीमती मुन्नी देवी आद्या शंकर मिश्र कांवरियां सेवा शिविर का उदघाटन दान-धर्मवीर के रूप में विख्यात निखिलेश मिश्र घियहा ने फीता काटकर किया। कांवरिया सेवा शिविर के उद्घाटन के साथ ही कांवरियों की सेवा व्रत का कार्य शुरू हो गया। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कांवरियां शिविर में कांवरियों के लिए 24 घंटे देशी घी का भोजन और जलपान के साथ विश्राम की व्यवस्था है। प्रमुख उद्योगपति और दान-धर्म वीर के रूप में विख्यात निखिलेश मिश्र घियहा डीघ ब्लाक के जगापुर जंगीगंज निवासी हैं। वह पिछले 11 वर्षों से काशी-प्रयाग के मध्य सराय जगदीश जंगीगंज में कांवरिया शिविर संचालित कर रहे हैं।
निखिलेश मिश्र घियहा सामाजिक, धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनके द्वारा कई मंदिरों का पुनरोद्धार एवं उनकी देखरेख की जाती है। उनके द्वारा प्रतिवर्ष माघ मेला प्रयाग में पूरे महीने बड़े पैमाने पर सेवाकार्य किया जाता है। जिसमें साधु-संतों एवं जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण, लगातार विशाल भंडारा, दान-दक्षिणा आदि शामिल है। इसके अलावा वे समाज के अभावग्रस्त एवं जरूरतमंदों की सेवा करते रहते हैं।
दान-धर्मवीर निखिलेश मिश्र घियहा ने किया काशी-प्रयाग के मध्य कांवरियां शिविर का उद्घाटन












Leave a Reply