(जिला–नदिया)
घटना दिनांक 15 जुलाई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी शिकारपुर, 86 वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। शिकारपुर गांव की एक महिला दीपिका मंडल (32) का अचानक रक्तचाप बढ़ गया जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जब महिला के परिजनों ने शिकारपुर कंपनी कमांडर से सहायता मांगी तो उन्होंने बिना देरी किए एक नर्सिंग सहायक के साथ बीएसएफ एम्बुलेंस को उक्त महिला के घर भेजा। वहां से महिला को करीमपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।
महिला के परिजनों ने सीमा सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि अगर बीएसएफ जवानों ने सही समय पर मदद नहीं की होती तो कुछ बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ के जवानों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की बीएसएफ जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सेवा भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हैं। किसी भी घटना में जवान लोगों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं।












Leave a Reply