हावड़ा (राष्ट्ररंग)। हावड़ा जिला तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा 15 जुलाई को हावड़ा के अग्रसेन सेवा समिति भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन गया, जिसमें एक हजार लोगों ने रक्तदान किया। हावड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जिले भर के युवा पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री मनोज तिवारी, सांसद डॉ. शांतनु सेन, तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सायनी घोष, विधायक नंदिता चौधरी, विधायक विवेक गुप्ता, सीतानाथ घोष एवं पूर्व पार्षद देव किशोर पाठक उपस्थित हुए। सांसद शांतनु सेन ने कहा कि रक्तदान महादान है। अंत में कैलाश मिश्रा ने लोगों को धन्यवाद दिया।
हावड़ा जिला युवा तृणमूल द्वारा आयोजित शिविर में एक हजार लोगों ने किया रक्तदान














Leave a Reply