गृह कलेश के चलते युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, बीएसएफ ने बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

(जिला नदिया)
सीमा सुरक्षा बल हमेशा सीमावर्तियों की सहायता के लिए तैयार रहता है। इसी तरह का एक उदाहरण दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी शिकारपुर, 86वीं वाहिनी के जवानों ने पेश किया है।

दिनांक 09 जुलाई, 2023 को भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे गांव शिकारपुर (कुट्टीपारा) के युवक इंद्रजीत मंडल (30), पिता वाबंदा ने गृह क्लेश के चलते अपने घर पर जहर खाकर खुदकुशी करने कि कोशिश की। यह बात जब उसके परिजनों को पता चली तो वे आनन–फानन में युवक को पास ही में स्थित बीएसएफ की सीमा चौकी शिकारपुर लेकर गए और सहायता मांगी। शिकारपुर के कंपनी कमांडर ने युवक को नर्सिंग सहायक के साथ बीएसएफ एम्बुलेंस में बिठाकर करीमपुर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।

युवक के परिजनों ने बीएसएफ का जताया आभार

इंद्रजीत मंडल के परिजनों ने बीएसएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बीएसएफ उनकी हर समय मदद करती है। सीमा चौकी शिकारपुर के जवानों ने कई बार ऐसी घटनाओं में सीमावर्तियोंं की सहायता की है।

86वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने जवानों के इस सराहनीय कार्य के लिए खुशी व्यक्त की और कहा की बीएसएफ बोर्डर पर क्राइम को रोकने के अलावा सीमावासियों के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *