बीएसएफ ने भारत–बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र से ‘नकली भारतीय मुद्रा नोट’ की एक खेप जब्त की

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 06 जुलाई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी दोबरपाड़ा, 05वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर शानदार चौकसी का परिचय देते हुए 48,500 रुपये की नकली भारतीय मुद्रा तथा 24 कैन बीयर से भरे जब्त किए। बीयर के कैन की अनुमानित कीमत 2,520/– रूपये है।

उल्लेखनीय है कि, जवानों ने एक तस्कर को बैग के साथ इच्छामति नदी के किनारे से होते हुए सीमा की तरफ जाते हुए देखा। जवानों ने तुरंत तस्कर का पीछा किया और ललकारा। बहरहाल, तस्कर जवानों को अपनी तरफ तरफ आता देख अंधेरे और ऊंची झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। जवानों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की तलाशी ली तो वहां से एक बैग बरामद किया जिसमें 97 नोट (समस्त ₹500 के नोट) भारतीय नकली मुद्रा और उक्त बीयर के कैन निकले।

जब्त भारतीय नकली मुद्रा और सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिये पुलिस थाना गायघाटा को सौंप दिया गया।

05वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने अपने बयान में बताया की तस्कर मौसम का फायदा उठाते हुए सीमा तारबंदी के ऊपर से विभिन्न प्रकार के हल्के प्रतिबंधित सामान को फेंकने की कोशिश करते हैं लेकिन बीएसएफ जवान उनके मंसूबों को नेस्तनाबूद कर देते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *