सत्संग भवन में आस्था, भक्ति भाव से गुरू पूर्णिमा महोत्सव 

कोलकाता । सत्संग भवन में गुरू पूर्णिमा महोत्सव आस्था, भक्ति से भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवन पुरी महाराज के सानिध्य में मनाया गया । स्वामी त्रिभुवन पुरी महाराज एवम स्वामी मुक्तेश आनन्द महाराज, बाल व्यास आकाश शर्मा, पार्षद महेश शर्मा, ज्योतिषाचार्य मधुसूदन मिश्रा तथा श्रद्धालु भक्तों का स्वागत सत्संग भवन के ट्रस्टी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपक मिश्रा, सत्यनारायण भट्टर, मुकेश शर्मा, प्रदीप आसोपा ने किया । स्वामी त्रिभुवन पुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा गुरु के मार्गदर्शन में भक्तों के आत्मीय सुख, कल्याण की भावना निहित है । ब्रह्मलीन स्वामी विश्वदेवानंद महाराज का स्मरण करते हुए महामानव की वाणी, सिद्धान्त को जीवन में अपनाने तथा बताए मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी । उन्होंने कहा ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद महाराज द्वारा संस्थापित सत्संग भवन धर्म, अध्यात्म, संस्कृति का केन्द्र है । स्वामी मुक्तेश आनन्द महाराज, स्वामी दिव्यानंद महाराज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विचार व्यक्त किए । आकाश शर्मा, अरुणा अग्रवाल ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर किया । श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना से गुरु पूजन किया । बुलाकीदास मिमानी, पुरुषोत्तम तिवारी, भोला प्रसाद सोनकर, सुनील दीक्षित, शंकर शर्मा, राजू शर्मा, अभय पांडेय, अशोक शुक्ला, अशोक तिवारी एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *