कोलकाता । कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा, शाकुंतल महिला कान्यकुब्ज समिति तथा लायंस क्लब मंगलम के संयुक्त तत्वावधान में कान्यकुब्ज भवन में रक्तदान शिविर में उत्साहित महिलाओं, युवतियों सहित 57 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया । शिविर में मधुमेह परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण तथा सामान्य खर्च पर चश्मा वितरण कर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया । पार्षद शिखा साहा, गंगा समग्र के बृज उपाध्याय ने सेवा कार्य की सराहना की । संस्था के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, सचिव कुलदीप दीक्षित ने कहा संस्था सेवा मूलक कार्यों में सदैव अग्रणी रही है । जब हमे ज्ञात हुआ कि पिछले कुछ दिनों से रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है और रोगियों को ब्लड समुचित मात्रा में प्राप्त नहीं हो पा रहा है, संस्था ने स्वेच्छा रक्त दान शिविर के आयोजन का निर्णय लिया । संयोजक विश्वनाथ त्रिवेदी, अंकुर मिश्र, विक्रम बाजपेई तथा रामलाल तिवारी, प्रभा बाजपेई, पूनम दीक्षित, दयाशंकर मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, सुनील दीक्षित, अशोक शुक्ला, हेमन्त मिश्रा, अशोक तिवारी एवम कार्यकर्ताओं ने अतिथियों तथा रक्तदाताओं का स्वागत किया । सेवा शिविर की सफलता के लिए अजय तिवारी, रेखा बाजपेई, मल्लिका बाजपेई, राजीव मिश्रा, सुधीर मिश्रा, वीरेन्द्र त्रिवेदी, अश्विनी मिश्रा, मुकेश शर्मा, बच्चू पांडेय, गिरीश मिश्रा, विवेक त्रिवेदी, वीरेन्द्र तिवारी, सतीश शुक्ला, आनन्द मिश्रा एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
57 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया












Leave a Reply