खेती कर रहा किसान अचानक हुआ बेहोश, बीएसएफ ने बेहोश किसान को इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया

(जिला नदिया)
सीमा सुरक्षा बल देश की सीमा पर लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। बीएसएफ की 84वीं वाहिनी के जवानों ने ऐसी ही एक मिसाल सीमावर्ती गांव में पेश की है।

घटना 30 जून, 2023 की शाम को लगभग 1505 बजे की है। भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे रौतबारी गांव का दीपक हल्दार (उम्र 46 वर्ष) अपने खेत में काम कर रहा था तभी वह अचानक से बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात जवानों जब घटना की सूचना लगी तो उन्होंने तुरंत इसकी खबर बीएसएफ की सीमा चौकी रौतबरी के पोस्ट कमांडर को दी। तत्पश्चात, पोस्ट कमांडर ने बिना देरी किये एक नर्सिंग सहायक को एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर भेजा। वहां से बेहोश व्यक्ति को करीमपुर अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया। मरीज की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

व्यक्ति के परिजनों ने बीएसएफ का जताया आभार

दीपक हल्दार के परिजनों ने बीएसएफ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बीएसएफ हमारी हर समय मदद करती है।

84वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने जवानों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की और कहा की बीएसएफ बोर्डर पर क्राइम को रोकने के अलावा सीमावासियों के साथ हर मुश्किल में साथ रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *