तस्करों की कोशिशें हुईं विफल; जवानों ने सीमा पर 192 बोतल फेंसेडिल और 02 किलोग्राम गांजा जब्त किया

दिनांक 13 जून 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए भारत-बांग्लादेश अंतराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्र से 02 किलोग्राम गांजा और 192 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिसको तस्कर भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 39,420/– रूपये है।

दिनांक 13 जून, 2023 को सीमा चौकी हलदरपारा,Adhoc SB- V वाहिनी के जवानों ने कुछ तस्करों को अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेते हुए तारबंदी की तरफ जाते हुए देखा जोकि प्लास्टिक के 2 बैग को तारबंदी के ऊपर से फेंकने की फिराक में थे। तस्करी के प्रयासों को विफल करने के उद्देश्य से जब जवानों ने तस्करों की ओर बढ़ना शुरू किया तो तस्कर घोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 02 किलोग्राम गांजा और 192 बोतल फेंसेडिल बरामद किया।

जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना किशनगंज को सौंप दिया गया।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *