बीएसएफ ने आईसीपी पेट्रापोल पर रेलवे, आईसीएफ के छात्रों और कर्मचारियों को भ्रमण करवाया

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 30 मई, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों ने रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), पेरम्बूर, चेन्नई, तमिलनाडु से आये 68 छात्रों और 08 शिक्षकों को भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित आईसीपी पेट्रापोल का भ्रमण करवाया।

इस भ्रमण के दौरान, छात्रों और शिक्षकों ने पूरे आईसीपी परिसर का दौरा किया और बीएसएफ जवानों की रोजमर्रा की ड्यूटी को नजदीक से देखा तथा जवानों से बातचीत भी की। इसके बाद रेलवे से आई टीम ने शाम के समय आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी परेड देखी जोकि बीएसएफ के अनुशासन और वीरता को प्रदर्शित करती है।

रेलवे, आईसीएफ से आए हुए छात्रों और शिक्षकों ने बीएसएफ के द्वारा किये गये शानदार आयोजन और सम्मान के लिए आभार जताया।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ भारत की सीमाओं की सुरक्षा के साथ–साथ सीमा पर इस तरह के आयोजन समय–समय पर करता रहता है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बल के प्रति आकर्षित करना और उनमें देशभक्ति तथा गर्व की भावना पैदा करना है। उन्होंने यह भी बताया की इसका एक और उद्देश्य, छात्रों के बीच भारत के सुरक्षा बलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाना भी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *