बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर गांजे की तस्करी करते एक बांग्लादेशी यात्री को पकड़ा

(जिला-उत्तर 24 परगना)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से एक बांग्लादेशी यात्री को 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा जिसको वह भारत से बांग्लादेश पार करने की फिराक में था।

दिनांक 30 मई, 2023 को सीमा चौकी घोजाडंगा, 153वीं वाहिनी के जवानों ने एक पासपोर्टधारी बांग्लादेशी यात्री को चेकिंग के दौरान 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा जोकि उसने अपने अंडर गारमेंट में छुपा रखा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशिक इकबाल खान मंडल, जिला खुलना, बांग्लादेश के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी यात्री ने बताया की 17 मई को वह वैद्य वीजा के साथ भारत आया था। भारत आने के बाद वह बैरकपुर, उत्तर 24 परगना के रहने वाले अपने दोस्त जॉय माली के घर रुका था। आगे उसने बताया की 30 मई को उसने अपने दोस्त जॉय माली से 3,000 रूपये देकर यह गांजा लिया था। उसने यह भी बताया की बांग्लादेश में जाकर इस गांजे को वह ऊंची दर पर बेचने वाला था। लेकिन बीएसएफ के चेकिंग प्वाइंट पर जवानों ने उसे दबोचा लिया।

पकड़े गए यात्री और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना बशीरहाट को सौंप दिया गया।

153वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *